फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रहा डंपर सीज
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 09 Jun, 2026
- 57
नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगे एक डंपर को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई मंगलवार को खनुआ तिराहा पर वाहन जांच के दौरान की गई।
जांच के दौरान डंपर संख्या UP56BT2085 की नंबर प्लेट में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान किया और उसे धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फर्जी नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


