सरकारी कर्मचारी बन बैठा सरकारी आवास का लाभार्थी, मिठौरा ब्लॉक के अफसरों की चुप्पी, प्रधान-सचिव की सांठगांठ से जमकर लूट
- By UP Samachaar Plus --
- Friday 19 Sep, 2025
- 159
महराजगंज : दर्जनों अपात्रों को सरकारी आवास बांटने के मामले में जाँच के नाम पर कुम्भकर्णी नींद में सौये ब्लॉक स्तर के उच्चाधिकारी.
भ्रष्ट प्रधान, भ्रष्ट सचिव पर कार्यवाई करने मे किस मोह में पड़े मिठौरा बीडीओ.
आपको बता दे कि मिठौरा ब्लॉक के ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल लगातार UP Samachar Plus खोल रहा है. यहां भ्रष्ट महिला ग्रामप्रधान सुनीता देवी व भ्रष्ट सचिव पवन गुप्ता की मिलीभगत से दर्जनों सरकारी आवास आपात्रो में वितरण कर दिए गए. तत्कालीन सचिव पवन गुप्ता व उक्त ग्रामप्रधान सुनीता गुप्ता जातीय रिश्ते में घुलकर उक्त ग्रामसभा में विकास के नाम पर जमकर लूट खसोट किए है.
UP Samachar Plus से बातचीत के दौरान मुजहना बुजुर्ग के रोजगार सेवक शैलेश ने हल्की जानकारी देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि ग्रामसभा में एक व्यक्ति SSB में रहता है और उन्हें सरकारी आवास दिया गया है. वही जब उक्त व्यक्ति का नाम पूछा गया तो शैलेश कुमार फोन काटते हुए भाग निकले.
सूत्र यह भी बताते है कि उक्त ग्रामसभा में आधा दर्जन से ज्यादा सरकारी आवास के लाभार्थी ऐसे है जिनके पास ट्रेक्टर - ट्रालियां है और उन्हें सरकारी आवास का लाभ दिया गया है.
एक ग्रामीण ने नाम न उजागर करने की बात पर कहा कि तत्कालीन सचिव पवन गुप्ता जी थे और प्रधान भी गुप्ता है इसीलिए जातीय रिश्ता जोड़कर गांव में सारा भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है.
वही इस संदर्भ में हम लगातार तत्कालीन सचिव पवन गुप्ता से जानकारी लेने का प्रयास कर रहे है लेकिन उक्त सचिव साहब कैमरे से भागते नजर आ रहे है.
सूत्र यह बता रहे है कि मिठौरा ब्लॉक स्तर के अधिकारी अब ग्रामप्रधान सुनीता देवी से मैनेज का खेल खेलने में जुट गए है, लगातार ब्लॉक में वर्तमान सचिव आशुतोष जायसवाल के कमरों में बैठकों का दौर जारी है.
वही UP Samachar Plus लगातार भ्रष्ट महिला प्रधान सुनीता देवी से इस मामले में उनका पक्ष जानने का प्रयास कर रही है लेकिन उक्त प्रधान भी सचिव साहब से सांठगांठ मिलाकर कैमेरे से भागती नजर आ रही है.
Part 4

