वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान, विधि सेवा में योगदान को सराहा
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 05 Aug, 2026
- 80
महराजगंज। अधिवक्ता परिषद, महराजगंज इकाई की ओर से बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र व पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण पांडे, नरेंद्र नाथ, आरती सिंह, धीरेंद्र मिश्र तथा प्रमोद कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री सचिन चौधरी ने किया।
मुख्य वक्ताओं ने अधिवक्ता परिषद की गतिविधियों और समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य एवं संरक्षक बी.एन. सिंह, संरक्षक रमेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष रविकेश तिवारी तथा मंत्री (आउटरीच) सुनीता जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम सिंह, आशीष त्रिपाठी, आदित्य पांडे, पवन मिश्रा, प्रताप सिंह, सूरज वर्मा, घनश्याम पटेल, सत्येंद्रमणि त्रिपाठी, प्रतीक मिश्रा, शुभम, विष्णु प्रताप सिंह, अभिलाष मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


