500 रुपये लेकर फर्जी लोन माफी प्रमाण पत्र बांटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, महिलाओं को हिंसा के लिए भड़काने का भी है आरोप

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus

महराजगंज। जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कर्ज माफी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग श्रवण कुमार निराला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि श्रवण कुमार ने गरीब और अनपढ़ महिलाओं को लोन माफी का झांसा देकर उनसे 500-500 रुपये वसूले और फर्जी कर्ज माफी प्रमाण पत्र जारी किए। यह ठगी संगठित रूप से अम्बेडकर जन मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा गौतम के नेतृत्व में की जा रही थी।

महिलाओं से ली 500 रुपये की धोखाधड़ी

➡️ लोगों से कहता था लोन न चुकाओ, मुख्यमंत्री के यहां जनता दर्शन में जाओ।

➡️ 500-500 रुपये लेकर देता था थाने की मोहर लगा लोन माफी का प्रमाण पत्र।

➡️ एसपी के निर्देश पर थाना फरेंदा पुलिस ने किया शातिर ठग श्रवण को गिरफ्तार।

➡️ महिलाओं से गैर-कानूनी तरीके से प्रार्थना पत्र भरवाकर लोन माफी की मांग करवाई।

➡️ महिलाओं को लोन न चुकाने और फाइनेंस कंपनियों से मुकाबला करने के लिए भड़काया।

➡️ महिलाओं से फर्जी तरीके से अंगूठे के निशान लेकर कागजात पर हस्ताक्षर करवाया।

➡️ फाइनेंस संस्थाओं के खिलाफ हिंसा और डंडे का उपयोग करने के लिए उकसाया।

➡️ अम्बेडकर जन मोर्चा का गलत इस्तेमाल कर कमजोर वर्गों को फंसाया गया।

श्रवण कुमार और सीमा गौतम ने ग्रामीण महिलाओं को फंसाने के लिए उन्हें लोन न चुकाने की सलाह दी और कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में जाकर शिकायत करें। महिलाओं से गैर-कानूनी तरीके से अंगूठे के निशान लेकर फर्जी कागजात तैयार किए गए और उन्हें हिंसा और फाइनेंस कंपनियों से मुकाबला करने के लिए भड़काया गया। 

माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन नेटवर्क (MFIN) के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट धीरज सोनी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि यह ठगी आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन है, जो 11 दिसंबर 2023 को कर्ज माफी से जुड़े अनधिकृत अभियानों के खिलाफ चेतावनी देते हैं। सीमा गौतम और उनके सहयोगियों ने इन निर्देशों की अवहेलना करते हुए महिलाओं को गुमराह किया।

संगठित ठगी का पर्दाफाश

इस संगठित ठगी का शिकार गरीब और अनपढ़ महिलाएं बनीं, जिनसे जबरन 500 रुपये लेकर उन्हें फर्जी लोन माफी प्रमाण पत्र दिए गए। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर फरेंदा थाना पुलिस ने श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सीमा गौतम और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने श्रवण कुमार को 16 अक्टूबर को दोपहर 1:10 बजे धानी ढाला से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में चौकी इंचार्ज गंगाराम यादव, सिपाही अमित कुमार सिंह, रामबाबू शाह और अज्ञाराम यादव शामिल रहे। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त श्रवण कुमार निराला, उम्र 44 वर्ष, निवासी केवला चक, सरदार नगर थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर, के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने जिले में कई लोगों को ठगने का प्रयास किया था। 

यह संगठित ठगी गरीब महिलाओं को और भी आर्थिक तंगी में धकेल सकती थी। पुलिस की तत्परता से यह मामला सामने आया है, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने महिलाओं को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com