धनुष यज्ञ मेले में बवाल, प्रधान पति समेत कई घायल, सिंदुरिया पुलिस ने पांच नामजद और अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

सिन्दुरिया (महराजगंज) 19 दिसंबर। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ियार बुजुर्ग में 15 दिसंबर की रात आयोजित धनुष यज्ञ मेले के दौरान नाच-गाने के कार्यक्रम  भारी में बवाल हो गया। बवाल के दौरान प्रधान पति कृष्ण कान्त कन्नौजिया और नाच गाने की पार्टी वालों समेत कई लोग इस घटना में घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधान पति माइक पर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। इसी दौरान कमलेश यादव पुत्र वुधई ने मंच पर चढ़कर माइक छीन लिया और उसे तोड़ दिया। इसके बाद प्रधान पति को मंच से नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि कमलेश के साथ अन्य लोग, जिनमें मोहन यादव, सचिन, अजय और सन्नी शामिल थे, लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचे और प्रधान पति समेत अन्य ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

इस मारपीट के दौरान पंडाल में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। आरोपियों ने पंडाल में लगी सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

प्रधान पति कृष्ण कान्त कन्नौजिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंदुरिया पुलिस ने कमलेश, अजय, मोहन, सचिन, सन्नी और अन्य अज्ञात पर बीएनएस की धारा 191 (2) 115(2) 351(2) 352 324(2) और एससी एसटी की तहत मामला दर्ज की है । पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। 


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com