नेट-जेआरएफ क्वालीफाई कर सौरभ पांडेय ने बढ़ाया निचलौल का मान

निचलौल। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) क्वालीफाई कर कस्बे के सौरभ पांडेय ने परिवार के साथ ही निचलौल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही स्वजन और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सौरभ को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सौरभ की उपलब्धि पर स्वजन ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। परिजनों के अनुसार, सौरभ ने निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान सौरभ को परिवार का लगातार प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहा। दादी गायत्री पाण्डेय, पिता शैलेश पाण्डेय, माता मंजू पाण्डेय, चाचा सुनील पाण्डेय, चाची सत्या पाण्डेय, बहन श्वेता पाण्डेय, अर्कीता पाण्डेय, अंकिता पाण्डेय, भाई हर्ष पाण्डेय, बहन आयुषी पाण्डेय तथा चाचा प्रदीप पाण्डेय और बृजेश पाण्डेय ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

परिजनों ने कहा कि सौरभ की मेहनत का परिणाम जेआरएफ जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है। इससे परिवार के साथ ही निचलौल क्षेत्र का गौरव भी बढ़ा है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com