आर्केस्टा देखने गये 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद, तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
- By UP Samachaar Plus --
- Friday 06 Feb, 2026
- 85
महराजगंज। जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया (उम्र 17 वर्ष) का शव आज सुबह लेजा महदेवा क्षेत्र से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार आदित्य 2 फरवरी की शाम आर्केस्ट्रा देखने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
परिजनों ने स्थानीय थाना पर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था जिसकी छान बीन चल रही थी। पुलिस को सूचना मिली, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। साथ ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का सफल अनावरण किया जाएगा।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

