चलती स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले युवक पर महाराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ₹50,000 का चालान, काली स्कॉर्पियो सीज।
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 12 May, 2026
- 212
महराजगंज। जिले में सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी युवक को भारी पड़ गई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नौतनवा पुलिस ने काली स्कॉर्पियो पर 50 हजार रुपये का चालान ठोकते हुए वाहन सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें नौतनवा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक युवक चलती स्कॉर्पियो से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नौतनवा पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
जांच में युवक की पहचान प्रिन्स मद्वेशिया पुत्र रमेश मद्वेशिया निवासी जगरनाथपुर टोला परशुरामपुर, थाना सोनौली के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन का ₹50 हजार का चालान काटकर उसे सीज कर दिया।
पुलिस का कहना है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने और जान जोखिम में डालने वाले स्टंट से दूर रहने की अपील की है।


