निचलौल पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
- By UP Samachaar Plus --
- Thursday 20 Aug, 2026
- 27
महराजगंज। निचलौल थाना पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि निचलौल थाना पुलिस ने पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अकारण ही अपमानजनक एवं अभद्र व्यवहार किया। पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज और बदसलूकी का भी आरोप लगाया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं साख पर लोगों का विश्वास बना रहे।
ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मामले में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


