RDX पकड़े जाने की फर्जी खबर फैलाने वालों पर महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 11 Oct, 2025
- 451
महराजगंज। सोशल मीडिया पर थाना पनियरा क्षेत्र में ट्रक से RDX पकड़े जाने की भ्रामक सूचना वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में विपिन सिंह, मोहम्मद अख्तर, श्यामसुंदर गौड़, अमित अग्रहरी, विट्टू विश्वकर्मा, हरि गुप्ता और अजय वर्मा सहित अन्य शामिल हैं। इनमें से विपिन सिंह और मोहम्मद अख्तर को थाना घुघली पुलिस तथा श्यामसुंदर गौड़ को थाना भिटौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सभी के खिलाफ धारा 353(1)(B), 170, 135 और 126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे।

