महराजगंज: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना के पूर्व प्रधान लालमन निषाद के 35 वर्षीय पुत्र राजेश निषाद की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

यह हादसा मुजुरी चौराहे से आगे बैदा नहर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से राजेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर उसकी बाइक एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में राजेश को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

राजेश की असामयिक मृत्यु से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है और सभी परिजनों के दुख में शामिल हैं।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com