भारत-नेपाल सीमा पर 1600 ग्राम नेपाली चरस के साथ दो गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 15 Oct, 2024
- 661
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
सोनौली, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 ग्राम नेपाली चरस (165 गोली) बरामद की है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 169/2024 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/23 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय महराजगंज के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सोनौली अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान, नेपाल से फरेंदी तिवारी गांव के रास्ते यूपी 56 डी 3037 बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। बाइक से 1600 ग्राम नेपाली चरस बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुलायम यादव पुत्र श्याम सहाय यादव, निवासी पिपरहिया, थाना सोनौली, और अनिल चौधरी पुत्र झीनक चौधरी, वार्ड नंबर 12, थाना सोनौली, के रूप में हुई है।
पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक अभय कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार, कांस्टेबल अवनीश कुमार यादव और एसएसबी से सहायक सेनानायक हरिमोहन मीना, जीडी एसआई महेंद्र कुमार, एचसी/जीडी मार्कंडेय, सीटी/जीडी श्याम नारायण महतो और सीटी/जीडी जीवन कुमार शामिल थे। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी गई है।

