सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, निचलौल को नगर पालिका बनाने की मांग

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

महराजगंज। सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर निचलौल नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने की मांग की। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि निचलौल को नगर पालिका बनाए जाने से क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि निचलौल की जनसंख्या और क्षेत्रफल को देखते हुए इसे नगर पालिका का दर्जा मिलना आवश्यक है, ताकि यहां के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

विधायक प्रेमसागर पटेल ने मुख्यमंत्री से सिसवा क्षेत्र में एक राजकीय खेल अकादमी स्थापित करने की भी मांग की। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की कमी है, और खेल अकादमी के बनने से नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। खेल अकादमी के माध्यम से सिसवा और आस-पास के क्षेत्रों के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और जल्द ही इन पर विचार करने का आश्वासन दिया। 

विधायक प्रेमसागर पटेल की इस पहल से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com