कोट धाम दुर्गा मंदिर में भगवती जागरण: श्रद्धालुओं ने रात भर किया भक्ति में झूमने का अनुभव
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 16 Oct, 2024
- 128
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज। परतावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर (तिवारी टोला) स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में मंगलवार की रात भव्य भगवती जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने रात भर भक्ति में झूमते हुए देवी गीतों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देर शाम हुआ, जिसमें यजमान के रूप में डॉ. शशिविंद मिश्रा और शोभा मिश्रा ने मंदिर के पुरोहित आचार्य दुष्यन्त परासर की उपस्थिति में पूजन अर्चन किया। भगवती जागरण का संचालन मुख्य आयोजक आनंद कुमार मिश्र उर्फ़ सतीश बाबा ने किया। उन्होंने मंच से उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक पवन राज ने की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित भक्तगण झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने पवन राज को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद भोजपुरी कलाकार राहुल लाल यादव उर्फ खेसारी 2 ने देवी गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में आमंत्रित गायक विजय सागर, सत्यप्रकाश सिंह, बबलू पटेल ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तजन देवी गीतों पर थिरकते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए।
इस मौके पर बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, देवेन्द्र कृष्ण, नीरज त्रिपाठी, रतन पांडेय, दीपक पाण्डेय, भगवान दत्त पाण्डेय, मिथिलेश कुमार गौतम, राजन मद्धेशिया, पुनीत पाण्डेय, विजय प्रजापति, विजय जयसवाल, मंटू मद्धेशिया, रामू पासवान, अजय प्रजापति, श्याम सैनी, नित्या, मंतोष रावत, शाहरुख खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
परतावल (महराजगंज), संवाददाता: आनंद कुमार मिश्र

