अनुसूचित जाति की युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Sunday 27 Oct, 2024
- 475
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज। जनपद में जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में थाना घुघली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुसूचित जाति की एक युवती को धमकाकर और मारपीट कर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही थाना घुघली में मु0अ0सं0 401/2024, धारा 351 (3),115 (2), 61 (2) बीएनएस, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुराद सिद्दीकी (23), कलामुद्दीन सिद्दीकी (62), और आयशा खातुन (58) शामिल हैं, जो हरखपुरा टोला हरतोरहिया के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें 27 अक्टूबर को दोपहर 2:25 बजे इनके गांव से गिरफ्तार किया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के साथ उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल धनन्जय यादव, मिथिलेश राव, रतन जायसवाल और महिला कांस्टेबल अनीता पाण्डेय की टीम शामिल रही।

