सम्पूर्ण समाधान दिवस: 163 मामलों में जिलाधिकारी ने 13 मामलों का मौके पर किया निस्तारण
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 16 Nov, 2024
- 253
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 16 नवंबर। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 163 मामलों का समाधान जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुआ। इनमें से 13 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही किया। शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन्हें निर्धारित समय सीमा में नियमानुसार निस्तारित करें।
जिलाधिकारी ने इस दौरान मामलों के सत्यापन के लिए संबंधित विभागों से जानकारी ली और कहा कि जिन मामलों का निस्तारण तत्काल हो सकता है, उन्हें मौके पर ही हल किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि हर मामले को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से निपटाएं। खासकर भूमि विवाद और जटिल प्रकरणों में राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें।
समाधान दिवस में एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार, सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, एसडीएम शिवाजी यादव, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ करुणाकर अदीब सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

