सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण ट्रैकर में सुधार के दिए गए सख्त निर्देश, तीन सीडीपीओ को नोटिस जारी

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा

UP Samachar Plus 

महराजगंज: जिला पोषण समिति की बैठक सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुराज जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पोषण ट्रैकर से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को पोषण ट्रैकर पर सभी लाभार्थियों की जानकारी, जैसे वजन, लंबाई, गृह भ्रमण और लाभार्थियों के मोबाइल नंबर की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प और नव निर्मित केंद्रों का साप्ताहिक निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट डीपीओ को प्रस्तुत की जाए।

सैम-मैम बच्चों पर विशेष ध्यान

सीडीओ ने गंभीर कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों को एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे बच्चों के घर नियमित रूप से भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करने को कहा।

पोषण ट्रैकर में लापरवाही पर कार्रवाई पोषण ट्रैकर पर फीडिंग में लापरवाही पाए जाने पर सीडीपीओ परतावल, फरेंदा और घुघली को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि पोषण संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत शुक्ल, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, और समस्त सीडीपीओ उपस्थित रहे।

इस बैठक का उद्देश्य जिले में कुपोषण को जड़ से खत्म करने और पोषण संबंधी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com