पेंशनर्स दिवस : जिलाधिकारी ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के 15 पेंशनरों को किया सम्मानित

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

महराजगंज, 17 दिसंबर। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेंशनरों ने अपनी समस्याओं और लंबित भुगतानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने पेंशनरों को शुभकामनाएं देते हुए 80 से 85 वर्ष की आयु के 15 वरिष्ठ पेंशनरों को माला पहनाकर और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने पेंशन में हो रही देरी, लंबित भुगतानों और अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन पेंशनरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी समस्याओं का समाधान करेगा।

लंबित मामलों के निस्तारण का भरोसा

वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं पेंशनर्स दिवस के संयोजक राजकुमार गुप्ता ने पेंशनरों को आश्वस्त किया कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पेंशनर्स को भरोसा दिलाया कि उनका विभाग पूरी निष्ठा से उनके हितों की रक्षा करेगा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी, और बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोषागार के जेपी दूबे, दिलीप श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार, और संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनर्स दिवस की समाप्ति की घोषणा की।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com