महिला पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, एसपी ने गठित की तीन टीमें
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 24 Sep, 2025
- 412
महराजगंज। थाना बरगदवा क्षेत्र के ग्राम सेमरहना में बीती रात एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया।
पुलिस ने मामले के सफल अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया है। अधिकारी लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

