ड्रोन-चोर की अफवाह पर पुलिस की सख्ती, 16 लोग पहुंचे जेल
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 27 Sep, 2025
- 962
महराजगंज। जिले में ड्रोन और चोर से जुड़ी अफवाहों पर अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमों के तहत अब तक 16 लोगों को जेल भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सक्रिय खातों की लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कहीं से ड्रोन उड़ाने की फोटो या वीडियो मिली तो तत्काल कार्रवाई होगी।
पुलिस ने सभी ड्रोन धारकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी थाने से संपर्क कर जरूरी दिशा-निर्देश लें। जनपद के सभी थानों पर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध सूचना मिलने पर डायल 112 या स्थानीय थाने को तुरंत सूचित करें।
गौरतलब है कि ड्रोन/चोर की अफवाह फैलाने के मामले में अब तक दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने साफ चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

