सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 29 Sep, 2025
- 302
महराजगंज। दशहरा और नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्वों के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में बरगदवा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बरगदवा निवासी हशमुद्दीन पुत्र मुबारक (उम्र 45 वर्ष) ने फेसबुक प्लेटफॉर्म पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी अंकित कर उसे वायरल किया। इस पोस्ट से समुदाय विशेष में आक्रोश और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में बरगदवा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे गांव बरगदवा से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र नारायण मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवम राय और हेड कांस्टेबल अतीक अहमद शामिल रहे।आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय नौतनवा भेज दिया गया है।

