दशहरा मेले में हादसों की बाढ़, शराबखोरी बनी वजह – ट्रॉमा सेंटर पहुंचे 9 घायल
- By UP Samachaar Plus --
- Thursday 02 Oct, 2025
- 382
महराजगंज। दशहरा नवमी पर जिले के अलग-अलग हिस्सों में मेला देखने निकले लोग हादसों का शिकार हो गए। शराब के नशे में वाहन चलाने की लापरवाही ने कई परिवारों की खुशियाँ मातम में बदल दीं। मंगलवार देर रात तक जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नौ घायलों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों में लगमानी (70) पुत्र मोहन निवासी बल्लों खास, दीपक (35) पुत्र शिवपूजन निवासी रामपुरवा, राहुल (28) पुत्र जगदीश निवासी निराला नगर फरेंदा, छोटेलाल साहनी (55) पुत्र महावीर निवासी महूआवा कोतवाली, निशा पत्नी रामकुमार निवासी सेमरा राजा भिटौली, रामदत्त पुत्र भोला निवासी कुईया थाना कोठीभार, महावीर (38) पुत्र गोविंद निवासी मंगलपुर कोतवाली, विनोद प्रजापति पुत्र सम्हारु प्रजापति निवासी मंगलपुर कोतवाली तथा सिकंदर (25) पुत्र जिलेदार निवासी औराटॉर थाना सिंदुरिया शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अधिकांश हादसे शराब पीकर गाड़ी चलाने और तेज रफ्तार के कारण हुए हैं। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का दावा किया था, लेकिन लगातार हो रहे सड़क हादसों ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

