सोशल मीडिया पर वायरल आरडीएक्स वाली खबर झूठी, महराजगंज पुलिस ने किया सख्त खंडन

महराजगंज। थाना पनियरा क्षेत्र के मुजरी चौराहे पर “ट्रक में आरडीएक्स ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा” शीर्षक से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह भ्रामक और असत्य पाई गई है। इस संबंध में महराजगंज पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसका खंडन जारी किया है।

पुलिस के अनुसार, मुजरी चौराहे पर किसी ट्रक से आरडीएक्स या किसी विस्फोटक सामग्री से जुड़ी कोई घटना घटित नहीं हुई है। न तो किसी वाहन की तलाशी ली गई और न ही किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है।

महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की भ्रामक और फर्जी खबरें जनता में भ्रम फैलाने का कार्य करती हैं, इसलिए ऐसे संदेशों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें साझा करें।

पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर खबरें साझा करने से पहले उनकी सत्यता अवश्य परखें।

पुलिस ने दोहराया है कि वह जनसुरक्षा और सत्यनिष्ठा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।”


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com