ग्राम पंचायत सचिव पर रिश्वतखोरी का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत
- By UP Samachaar Plus --
- Sunday 12 Oct, 2025
- 471
महराजगंज। जनपद के मिठौरा ब्लॉक के सोनवल गांव के ग्राम पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के नाम पर उनसे दो सौ से सोलह सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत भवन में बैठक हुई, जिसमें गणेश यादव, रघुराई, बृंद यादव, मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने अपनी बातें रखीं।
वहीं धन उगाही के आरोपों पर ग्राम पंचायत सचिव ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत की खुली बैठक 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है, लेकिन प्रधान मनमानी कर रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सचिव हाल ही में तैनात हुए हैं, फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत सत्य पाई जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

