आश्रम तक कच्चे मार्ग को पक्की सड़क बनाने की मांग, जय गुरुदेव संगत ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 05 Jan, 2026
- 32
महराजगंज। जनपद मुख्यालय में जय गुरुदेव संगत की स्थानीय इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पकड़ी नौनिया टोला पीड़रहिया स्थित आश्रम तक जाने वाले कच्चे व गड्ढेदार मार्ग को इंटरलॉकिंग अथवा सीसी सड़क में परिवर्तित कराने की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह आश्रम तहसील सदर क्षेत्र के टोला पीड़रहिया में स्थित है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730 से करीब 500 से 600 मीटर की दूरी पर है। वर्ष 2011 में निर्मित इस आश्रम में प्रतिवर्ष पांच से छह बड़े संगत समारोह आयोजित होते हैं, जिनमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में सत्संगी व आमजन पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि मार्ग कच्चा और गड्ढेदार होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। विशेषकर बारिश के मौसम में चारपहिया वाहन फंस जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए मार्ग का निर्माण इंटरलॉकिंग या सीसी सड़क के रूप में कराया जाना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

