16 खिलाड़ियों को मिला ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट, डीएम ने किया सम्मानित
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 10 Mar, 2026
- 139
महराजगंज। जनपद के 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मंगलवार को जिलाधिकारी ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को World Taekwondo मुख्यालय, कुक्कीवन (दक्षिण कोरिया) की ओर से जारी ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। सम्मानित खिलाड़ियों में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित सांची अग्रवाल सहित नैवेद्य, दीपांश सोनी, आयुष केशरी, ममता कुमारी, अरशद अली, प्रिया, अंकित, अमन चौधरी, ज्योतिर्मय रूद्रमा गुप्ता, जोया अफरोज, अश्वनी सिंह और वीरेन्द्र भारती को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान प्रदान किया गया। वहीं आकाश चौधरी, रियाज अली और सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी को ब्लैक बेल्ट सेकेंड डान मिला।
उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक राहुल राय, उत्सव शर्मा और दयानंद त्रिपाठी मौजूद रहे।

