नाबालिग को चाकू के दम पर बनाया शिकार, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 21 Mar, 2026
- 257
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में दरिंदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी व्यक्ति ने नाबालिग बालिका को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त तुलसी दास राजभर उर्फ झीनक (33) निवासी सेमरवहवा टोला बरतानी को शनिवार को कुअहवा घाट से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर 10 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

