सीताराम इंटर कॉलेज, सिंदुरिया के छात्रों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में रचा इतिहास

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

सिंदुरिया (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सीताराम इंटर कॉलेज, सिंदुरिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य प्रद्युम्न प्रसाद चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामदवन तथा प्रवक्तागण अशोक कुमार, सुलेमान अंसारी, गिरिजेश प्रजापति, शैलेश गौतम एवं सहायक अध्यापकगण संदीप पटेल, सुशील चौधरी, वाजिद अली, गणेश गुप्ता ने छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।

हाईस्कूल वर्ग में अनुश्का यादव 92% ,दिवाकर 91.6%, श्रद्धा 90.16% ,सानिया 87.16% ,शुभम 86.6% अंक हासिल किये।

इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) में अस्मिता मद्देशिया 90.4%, सलोनी गुप्ता  89.6% ,आयुषी मद्देशिया 88.8% ,श्रेता गुप्ता 87.6% ,साक्षी  85% अंक हासिल किए।

इंटरमीडिएट (कला वर्ग) में सुकन्या पटेल 85%, ऋद्धि 84.8%, महिमा 84% ,खुशबू 81% ,चांदनी 80.4% अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

प्रधानाचार्य चौधरी ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है 


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com