पीजी कॉलेज ग्राउंड में किशोर का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

महराजगंज। शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित साइकिल स्टैंड परिसर में बुधवार को एक किशोर का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके पास से सुलेशन व पॉलिथिन बरामद हुई है, जिससे नशे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीजी कॉलेज ग्राउंड में अक्सर 8 से 10 युवक-युवतियां नशा करते हुए डेरा जमाए रहते हैं।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com