नवागत एसपी की ‘तबादला एक्सप्रेस’, अमित सिंह बने ठूठीबारी थानाध्यक्ष
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 08 Apr, 2026
- 297
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले की पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। हाल ही में जिले की कमान संभालने के बाद एसपी लगातार सख्त रुख अपनाते नजर आ रहे हैं।
ज्ञात हो कि ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को समय से सूचना न देने और कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन के प्रति कड़ा संदेश माना जा रहा है।
इसी क्रम में चौक थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित सिंह को ठूठीबारी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रहे उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही जनसुनवाई सेल में कार्यरत उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी को पीआरओ का दायित्व दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में शिथिलता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

