जूता को लेकर दो भाइयों के विवाद में बड़े भाई का जानलेवा हमले में छोटे भाई की गई जान
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 20 Apr, 2026
- 341
महराजगंज। जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौमुखा (नौका टोला) में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली घरेलू विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जूता पहनने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ जो हिंसक बन गया। गंभीर रूप से घायल बालक को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों सगे भाई नाबालिग हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाल अपचारी को संरक्षण में ले लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली गई है।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

