महराजगंज में टप्पेबाज महिलाओं का गैंग धरा गया, पाजेब-पायल बरामद
- By UP Samachaar Plus --
- Sunday 03 May, 2026
- 204
महराजगंज। जिले में महिलाओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह पर घुघली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने रविवार को दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं से जुड़ा जेवर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बिहार के आरा निवासी रानी और मुजफ्फरपुर निवासी अरिता के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से इलाके में सक्रिय थीं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को झांसे में लेकर उनके गहने व सामान उड़ाने का काम करती थीं।
गिरफ्तार महिलाओं के पास से एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछिया बरामद हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देती थीं।
पुलिस अब दोनों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जिले या आसपास के इलाकों में हुई अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता तो नहीं है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

