दो सगे भाइयों के लिए काल बना ईंट भट्ठे के पास का गड्ढा, बुझ गए घर के चिराग; गांव में पसरा मातम

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेहरी टोला महलगंज में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। ईंट भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, डब्लू साहनी के पुत्र राज (5) और आयुष (4) घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए। परिजनों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ईंट भट्ठे के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पिता डब्लू साहनी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता मनीषा साहनी गृहिणी हैं। दंपति के दो बच्चे थे और दोनों ही बच्चों की इस हादसे ने जान ले ली। पिता की नम आंखे और बेसुध मां, अपने बेटों की इस तरह छोड़कर जाने की पीड़ा उनके लिए ने बहुत ही कष्टदायक है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम 


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com